बदायूं में दीवार ढहने से 30 लोग मलबे में दबे, 8 की हालत गम्भीर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Aug, 2018 09:25 AM

30 people buried in wall collapse in badayun 8 seriously injured

उत्तर प्रदेश में बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र में बुधवार रात एक दीवार के ढ़ह जाने से मलबे में दबकर करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गम्भीर है। बिल्सी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लाल बहादुर ने यह जानकारी दी।

बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र में बुधवार रात एक दीवार के ढ़ह जाने से मलबे में दबकर करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गम्भीर है। बिल्सी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लाल बहादुर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खैराती नगर गांव में रात डीजे की धुन पर नाचते झूमते कांवडियों को देखने करीब 40 ग्रामीण एक दीवार पर खड़े हो गए। दीवार लोगों का वजन ना सह सकी और भरभरा कर गिर गई। मलबे में दब कर करीब 30 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला और उपचार के लिए बिल्सी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। उन्होंने बताया कि 8 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!