अलीगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Edited By Deepika Rajput,Updated: 19 May, 2018 11:11 AM

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 3 बदमाश ढेर हो गए। इस दौरान गोली लगने से 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 3 बदमाश ढेर हो गए। इस दौरान गोली लगने से 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एसएसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि डकैत दोदों क्षेत्र में है। जिसके चलते बदमाशों की घेराबंदी की गई। इस दौरान डकैतों द्वारा फायरिंग करने पर 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग कर दी, जिसमें 3 डकैत घायल हो गए। जब इन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था तो पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये कासगंज में कई दिनों से डकैती की घटना में संलिप्त थे। वहीं उपचार के दौरान तीनों डकैतों की मौत हो गई। 

बता दें कि, 2 बदमाशों पर कासगंज में 25000-25000 रुपये का इनाम था। फिलहाल बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग चल रही है। पुलिस के मुताबिक ये छैमार गैंग के डकैत थे, जो प्रदेश में डकैती, हत्या और रेप की वारदातों के लिए कुख्यात है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!