Edited By Ramkesh,Updated: 27 May, 2020 01:10 PM
जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब नेशनल हाईवे 2 पर देर रात एक बुलेरो ट्रक से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
इटावा: जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब नेशनल हाईवे 2 पर देर रात एक बुलेरो ट्रक से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों की चीख पुकार सुन कर आस-पास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
बता दें मामला बकेबर थाना क्षेत्र के परसपुर गांव की है। जहां पर एक ही परिवार के आठ लोग एक बुलेरो में सवार हो कर बेटी की शादी करने यूपी के कासगंज जा रहे थे।उसी समय बुलेरो हदसे का शिकार हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों से पता चला है कि बोलेरो सवारों की पहचान छतीसगढ़ के जिला राजनादगांव के निवासियों के रूप में हुई है। यह लोग बेटी की शादी करने यूपी के कासगंज जा रहे थे। यह लोग मूल रूप से कासगंज के ही रहने वाले थे। ग्रामीणों ने बताया कि 25 साल से छग में रहकर कपड़े का कारोबार कर रहे थे। इनकी पहचान बोलेरो में मिले कागजात से हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।