Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Dec, 2018 11:13 AM
राजधानी दिल्ली में बुराड़ी के संतनगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की आत्महत्या का मामला अभी भी अनझुलसा है। अब 6 महीने बाद उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुराड़ी जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
आगरा(बृज भूषण): राजधानी दिल्ली में बुराड़ी के संतनगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की आत्महत्या का मामला अभी भी अनझुलसा है। अब 6 महीने बाद उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुराड़ी जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने पहले अपने 3 बच्चों को मार डाला और फिर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। लोगों ने जब कमरे में मां और 3 बच्चों के शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते देखे तो हैरान रह गए।
घटना आगरा के थाना फतेहाबाद के नगला गडरिया का है। जहां एक मकान में महिला और 3 बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। जब महिला की सास और ननद खेत से वापस आईं तो उन्हें दरवाजा बंद मिला। दोनों ने दवाजा खटखटाया लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोस के घर की छत से अपने घर के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए।
उन्होंने देखा कि ममता, जुनू, रंजीत और 6 महीने के अजीत का शव घर के आंगन में फंदे से लटक रहा था। सास और ननद ने शव देखकर शोर मचाना शुरु कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़ा और फंदे पर लटक रहे शवों को नीचे उतारा।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतका के पति प्रमोद और ससुर जंगजीत की तलाश की लेकिन, दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया में यह मामला सामूहिक खुदकुशी का लग रहा है लेकिन, हत्या के कयास भी लगाए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पति और ससुर के फरार होने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।