UP: छात्रवृति में समाजकल्याण के अधिकारियों सहित 65 लोगों ने मिलकर किया 250 करोड़ का घोटाला

Edited By Ruby,Updated: 17 May, 2019 12:23 PM

250 crore scam in scholarship

बदायूः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में छात्रवृति के नाम पर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जिलाधिकारी के आदेश पर इस घोटाले में शामिल समाजकल्याण के अधिकारी, कर्मचारियों, जिला अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मदरसा प्रबंधक, स्कूल प्रधानाचार्य, और कई...

बदायूः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में छात्रवृति के नाम पर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जिलाधिकारी के आदेश पर इस घोटाले में शामिल समाजकल्याण के अधिकारी, कर्मचारियों, जिला अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मदरसा प्रबंधक, स्कूल प्रधानाचार्य, और कई बैंक मैनेजरो सहित जनपद के  65 लोगों के खिलाफ 250 करोड़ से अधिक के घोटाले में बदायूं के सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

दरअसल, बदायूं के शेखूपुर विधान सभा से बीजेपी विधायक धर्मेन्द्र कश्यप ने 9 मार्च 2018 को जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि बच्चों के लिए शासन से जारी सरकारी योजनाओं की धनराशि का लाभ बच्चों तक नहीं पहुंच रहा है। यहां तक की बच्चों को मिलने वाली छात्रवृति का लाभ तक भी नहीं मिल रहा है। जिस पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गंभीरता से जांच कराई तो विधायक के द्वारा की शिकायत को सही पाया गया।

उन्होंने जांच में पाया कि बच्चों के लिए आई 250 करोड़ से अधिक की छात्रवृति में घोटाला कर गवन कर लिया गया। उन्होंने तत्काल मामले में जनपद के  समाजकल्याण के अधिकारी, कर्मचारियों, जिला अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मदरसा प्रबंधक, स्कूल प्रधानाचार्य  और कई बैंक मैनेजरो सहित जनपद के  65 के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468,471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई  है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!