Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Feb, 2019 11:11 AM
दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार रात आए तेज बवंडर (साइक्लोन) से 24 घर गिर गए और करीब 20 लोग घायल हो गए। थाना ईकोटेक- 3 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे के करीब तेज बवंडर आया। इसकी चपेट में आने से गांव अली बरदीपुर के 24...
नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार रात आए तेज बवंडर (साइक्लोन) से 24 घर गिर गए और करीब 20 लोग घायल हो गए। थाना ईकोटेक- 3 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे के करीब तेज बवंडर आया। इसकी चपेट में आने से गांव अली बरदीपुर के 24 मकान भरभरा कर गिर गए।
घर गिरने की वजह से 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में 4 की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड तथा पुलिस की गाड़ियां पहुंची। बचाव और राहत कार्य जारी है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ मवेशियों को भी चोट आई हैं। उन्हें भी मलबे से बाहर निकाला गया है। कई मकानों की दीवारें भी बवंडर की वजह से चटक गई हैं।