Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Jun, 2018 06:35 PM
इटावा के थाना बढ़पुरा इलाके के असवा कछार गांव में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस अग्निकांड में 22 घर जलकर राख हो गए। इन घरों में रखा कई कुंतल अनाज भी जलकर खाक हो गया है। आग की चपेट में आकर एक भैंस ओर 21 बकरिया भी...
इटावाः इटावा के थाना बढ़पुरा इलाके के असवा कछार गांव में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस अग्निकांड में 22 घर जलकर राख हो गए। इन घरों में रखा कई कुंतल अनाज भी जलकर खाक हो गया है। आग की चपेट में आकर एक भैंस ओर 21 बकरिया भी जलकर खाक हो गई है।
वहीं आस-पड़ोस के लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी 3 घंटे बाद पहुंची। तब तक पूरा गांव जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में ग्रामीणों का कितना नुकसान हुआ इसका आकलन करने में प्रशासन जुटा हुआ है।
वहीं एसडीएम सिद्धार्थ ने बताया कि आग से गांव में करीब 20 से ऊपर घर जल गए हैं। जिससे काफी नुकसान हुआ है आग और काबू पा लिया गया है। और ग्रामीणों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों की मदद की जाएगी।