Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Jul, 2018 12:11 PM
उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां ट्रैक्टर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया...
एटाः उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां ट्रैक्टर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया।
हादसा निधौलीकलां कोतवाली क्षेत्र के तातापुर गांव के पास हुआ है। यहां ईंटों से भरे ट्रैक्टर और शादी समारोह में जा रही एक कार की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।