Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jan, 2019 10:40 AM
उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में रविवार को 2 लड़कियों के शव एक पेड़ पर फांसी पर लटकते पाए गए, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि....
संभल(उप्र): उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में रविवार को 2 लड़कियों के शव एक पेड़ पर फांसी पर लटकते पाए गए, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के धुमनादीपुर गांव की 2 सगी बहनों कविता (18) और सीमा (19) के शव सुबह गांव से कुछ दूर एक पेड़ पर फांसी से लटकते पाए गए। पहली नजर में ऐसा लगता है कि लड़कियों ने खुदकुशी की है।
परिजनों ने बताया कि वे कल बाहर गए थे। शाम को लौटने पर लड़कियों की मां ने किसी बात पर उन्हें डांट दिया था। उसके बाद लड़कियां रात में ही गायब हो गईं। बहरहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।