खेत की तारबाड़ी में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 May, 2019 03:56 PM

2 children died due to

उत्तर प्रदेश के महोबा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किसान की लापरवाही से दो बच्चों की मौत हो गई। दरअसल, दोनों बच्चे नहाने के लिए हैंडपंप पर गए थे। वहीं किसान अपने खेत की तारबाड़़ी में विधुत करंट दौड़ा रहा था। जिसमें दोनों उसकी चपेट में आ गए। दोनों...

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किसान की लापरवाही से दो बच्चों की मौत हो गई। दरअसल, दोनों बच्चे नहाने के लिए हैंडपंप पर गए थे। वहीं किसान अपने खेत की तारबाड़़ी में विधुत करंट दौड़ा रहा था। जिसमें दोनों उसकी चपेट में आ गए। दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पलका ग्राम की है। यहां शादी समारोह में मध्य प्रदेश के सतना जिले के पिपरा से 12 वर्षीय रवि और महोदर गांव से अमन शामिल होने आया था। विदाई के बाद दोनों बच्चे नहाने के लिए गांव के एक हैंडपंप पर गए थे। वहीं एक किसान विनोद नामदेव अपने खेतों की तारबाड़ी में चोरी से विधुत करंट दौड़ा रहा था। दोनों बच्चे इस बात से अनजान थे जैसे ही वे तारों के सम्पर्क में आये, दोनों की मौके पर मौत हो गई।

परिजनों ने किसान पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का विश्वास दिलाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

वहीं आरोपी किसान पर अवैध रूप से कटिया डालकर करंट लगाने के लिए विधुत विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि दोनों बच्चों के परिजनों को विधुत विभाग से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!