Edited By Deepika Rajput,Updated: 09 Jun, 2019 09:30 AM
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। योगी सरकार ने 25 आईपीएस के बाद अब 17 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें चित्रकूट के जिलाधिकारी विशाख को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सीएम का विशेष सचिव बनाया गया...
लखनऊः लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। योगी सरकार ने 25 आईपीएस के बाद अब 17 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें चित्रकूट के जिलाधिकारी विशाख को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सीएम का विशेष सचिव बनाया गया है।
जानिए, किन अफसरों का हुआ ट्रांसफर
नगर विकास विभाग के सचिव संजय कुमार को सहारनपुर मंडल का आयुक्त बनाया गया है। आजमगढ़ मंडल के आयुक्त जगत राज को यूपी शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में सचिव कनक त्रिपाठी को आजमगढ़ मंडल का आयुक्त बनाकर भेजा गया है। सी इंदुमती सुल्तानपुर की डीएम बनाई गई हैं। सुल्तानपुर के डीएम दिव्य प्रकाश गिरी को अपर आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्र विजय सिंह को फिरोजाबाद का जिला अधिकारी बनाया गया है। फिरोजाबाद की डीएम सेल्वा कुमारी को ग्राम विकास विभाग में विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। सीएम के विशेष सचिव आदर्श सिंह को बाराबंकी का डीएम बनाया गया है। बाराबंकी के डीएम उदय भान त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं राकेश कुमार मिश्रा अंबेडकरनगर के डीएम बने है। अंबेडकरनगर के डीएम सुरेश कुमार को ग्राम विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नागेंद्र प्रसाद सिंह को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया है। आजमगढ़ के डीएम शिवाकांत द्विवेदी को प्रतीक्षारत रखा गया है। भदोही के मुख्य कार्यपालक शेषमणि पांडे को चित्रकूट का डीएम बनाया गया है। अपर आयुक्त आबकारी ओम प्रकाश आर्य को सिद्धार्थनगर का डीएम बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के जिला अधिकारी कुणाल सिल्कू को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।