Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 06:02 PM
एटा में किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। किशोर बीती शाम से गायब
एटाः एटा में किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। किशोर बीती शाम से गायब था और सुबह बाग में नीम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। किशोर का पेड़ से लटका शव मिलने के बाद परिजनों ने गांव में ही चल रही रंजिश के चलते उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
बताया जा रहा है थाना बागवाला के नगला सुम्मेर निवासी सत्येन्द्र सिंह का 16 वर्षीय बेटा रजनेश 9वीं का छात्र था और स्कूल से आने के बाद शाम को खेत में जाने की बात कह घर से निकला था और सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला।
फिलहाल घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है।