Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 09:38 AM
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश....
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश नदीम मारा गया। इस दौरान एक उपनिरीक्षक गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अजय सहदेव ने बताया कि रात ककरौली पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश नदीम किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ककरौली-जानसठ मार्ग पर बदमाश को घेर लिया। खुद को घिर देख नदीम ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई जिससे नदीम मारा गया।
इस दौरान गोली लगने से पुलिस उपनिरीक्षक विजय त्यागी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नदीम के पास से एक पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। यह अपराधी नई मंडी इलाके के बागोवाली का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या, लूट आदि के कई मामले दर्ज हैं। 3 दिन पहले वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।