Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Apr, 2020 07:39 AM
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया और वाहन चला रहे 245 व्यक्तियों का चालान किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नोएडा : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया और वाहन चला रहे 245 व्यक्तियों का चालान किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गौतम बुद्ध नगर में अब तक कोरोना वायरस के सर्वाधिक प्रभावित 40 क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) को पूरी तरह सील कर दिया गया है और धारा 144 लागू है। जिला प्रशासन ने नोएडा और दिल्ली के बीच आवागमन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। एम्बुलेंस, डॉक्टर, मीडिया और कोविड-19 की रोकथाम से सीधे तौर पर जुड़े लोगों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।