Edited By Ramkesh,Updated: 03 Jun, 2022 07:28 PM
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीट पर सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए हैं। अब 11 सीटों पर 10 जून को चुनाव नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी के आठ और समाजवादी पार्टी और उनके समर्थित तीन सदस्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीट पर सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए हैं। अब 11 सीटों पर 10 जून को चुनाव नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी के आठ और समाजवादी पार्टी और उनके समर्थित तीन सदस्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है।
निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने भाजपा के आठ तथा समाजवादी पार्टी व समर्थित तीन सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 में विधान सभा के विशेष सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के उपरान्त सभी 11 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।