Edited By ,Updated: 31 Aug, 2016 03:54 PM
उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 10 वरिष्ठ सदस्यों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
लखनऊ(अनिल सैनी): उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 10 वरिष्ठ सदस्यों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन सभी विधायकों को विधानसभा में काम करते हुए 25 साल होने पर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाले विधायकों में मो. आजम खां, राम गोविंद चौधरी, माता प्रसाद पांडे, नरेंद्र सिंह यादव, राजकुमार सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, राजीव कुमार सिंह, श्याम देव राय चौधरी, सुरेश खन्ना व अवधेश प्रसाद सम्मानित हुए। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा में किया गया।
सदन में विधायकों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं ने अपने कामों से जनता का दिल जीता है तब जाकर वह इतने वर्षों से यहां पर हैं। इन सभी नेताओं ने जनता में जिस तरह से रिश्ता स्थापिपत किया है उनसे हम सभी को सीथ लेना चाहिए।