Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Jun, 2019 06:24 PM
यूपी के फतेहपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मृत युवक गांव में सकुशल लौट आया। ग्रामीण उस युवक को देखकर हक्के-बक्के रह गए। दरअसल, यह युवक 10 दिन पहले गांव से अचानक गायब हो गया। युवक की भाभी ने 4 लोगों पर उसके देवर की हत्या कर शव को छिपाने का आरोप...
फतेहपुरः यूपी के फतेहपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मृत युवक गांव में सकुशल लौट आया। ग्रामीण उस युवक को देखकर हक्के-बक्के रह गए। दरअसल, यह युवक 10 दिन पहले गांव से अचानक गायब हो गया। युवक की भाभी ने 4 लोगों पर उसके देवर की हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाया था। मृतक को जिंदा देखकर ग्रामीण चकित रह गए।
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के बकेवर थाना के लाला बाक्सरा गांव का है। यहां का एक युवक 10 दिन पहले अचानक गायब हो गया। इस मामले में युवक की भाभी ने देवर की हत्या कर शव गायब करने का 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन गायब युवक का कुछ पता नहीं चला।
वहीं आज अचानक इस घटनक्रम में एक नया मोड़ आ गया। दरअसल 10 दिन से गायब युवक सकुशल अपने गांव पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्हीं लोगों ने युवक को अहमदाबाद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
इस मामले में डिप्टी एसपी कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि बकेवर थाना के लाला बाक्सरा गांव में एक युवक 10 दिन पहले गायब हो गया था। जिस पर युवक की भाभी ने देवर की हत्या कर शव गायब करने का चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद वह युवक सहकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले के घटनाक्रम का पता लगा रही है।