अखिलेश बोले- UP में भी हो सकता है महागठबंधन

Edited By ,Updated: 16 Nov, 2015 09:42 AM

sant kabir nagar bihar akhilesh

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जोरदार जीत के बाद उत्तर प्रदेश में भी एेसा ही गठजोड़ बनाने को लेकर जारी चर्चाआें के बीच...

संतकबीर नगर: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जोरदार जीत के बाद उत्तर प्रदेश में भी एेसा ही गठजोड़ बनाने को लेकर जारी चर्चाआें के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि सूबे में साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एेसे महागठबंधन के गठन की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिले के सेमेरियावां में एक विवाह समारोह में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री ने संवाददाताआें से बातचीत में बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी भाजपा से मुकाबले के लिये समान विचारों वाले दलों के महागठबंधन की सम्भावना सम्बन्धी सवाल पर कहा ‘‘अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में महागठबंधन के गठन की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता।’’

हालांकि अखिलेश ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उस महागठबंधन में सपा के साथ और कौन-कौन से दल शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार में पुराने प्रतिद्वंद्वियों राजद और जदयू के महागठबंधन की जबर्दस्त जीत के बाद उत्तर प्रदेश में भी एेसा ही कोई गठजोड़ बनाने को लेकर चर्चाआें के बीच प्रदेश के राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई ने कल आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा के महागठबंधन की ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा था कि वह इसके लिए दुआ करते हैं।

उन्होंने कहा था कि अगर ये दो दल मिल गए तो भाजपा की हार तय है। अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में जनादेश के जरिए यह संदेश दिया है कि अब सिर्फ विकास ही एकमात्र मुद्दा है। सपा साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव भी विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में हाल में हुए पंचायत चुनाव में जनादेश सपा के पक्ष में रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!