सोनिया गांधी का दो दिन का रायबरेली दौरा आज से

Edited By ,Updated: 11 Feb, 2016 01:02 PM

rae bareli sonia gandhi congress

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार और शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगी। सोनिया इन 2 दिनों में ग्रामीण क्षेत्र का...

रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार और शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगी। सोनिया इन 2 दिनों में ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करेंगी और भूएमऊ गेस्ट हाउस में संगठन के पदाधिकारियों के साथ जनता से भी रूबरू होगी। संभावना है कि वह एम्स या लालगंज रेल कोच फैक्ट्री भी जा सकती हैं।

जानकारी के अनुसार सोनिया पहले दिन सुबह 10 बजे से एक बजे तक क्षेत्र का दौरा करेंगी। इस दौरान आम जनता से उनका हालचाल पूछेंगी और सांसद निधि और यूपीए सरकार के दौरान निर्माणाधीन बड़े प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी देखेंगी। दोपहर को भुएमऊ गेस्ट हाउस में जिला और ब्लॉक कमिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

इसके बाद गांधी नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों और पीसीसी सदस्यों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। 12 फरवरी को गेस्ट हाउस में ही सुबह साढे आठ बजे से दस बजे तक क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनेंगी। 11 बजे से फ्रंटल संगठनों से परिचर्चा के बाद एक बजे से ढाई बजे तक क्षेत्र का दौरा करके दिल्ली लौट जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!