उत्तर प्रदेश में विकास ठप, रोजगार के लिए युवा पलायन को मजबूर: शीला दीक्षित

Edited By ,Updated: 09 Sep, 2016 04:15 PM

growth stalled in the state employment for youth forced to flee sheila dikshit

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री प्रत्याशी शीला दीक्षित ने आज कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों के राज में प्रदेश विकास के रास्ते से भटक गया है जिसका ...

सोनभद्र: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री प्रत्याशी शीला दीक्षित ने आज कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों के राज में प्रदेश विकास के रास्ते से भटक गया है जिसका खामियाजा भोली भाली जनता के अलावा युवाओं को भी भुगतना पड़ रहा है और वे रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की डगर पकड़ रहे हैं। ‘27 साल यूपी बेहाल’ संदेश यात्रा के साथ करीब आठ घंटे की देरी से शीला दीक्षित और डॉ. संजय सिंह समेत कई नेता यहां पहुंचे। 

 
दीक्षित ने पत्रकारों से कहा कि पिछले 27 साल में गैर कांग्रेसी सरकारों के शासन में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते से पूरी तरह भटक गया है। करीब तीन दशक तक प्रदेश में गैर कांग्रेसी पार्टियों ने शासन तो किया लेकिन इसके विकास के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। भोली भाली जनता को भ्रमित कर प्रदेश में सरकारें कायम होती रही लेकिन जनता ने अपने को हमेशा ठगा पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हाल बेहाल है और युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में भटक रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था लुंजपुंज है। जनता अब गैर कांग्रेसी सरकारों से ऊब चुकी है, वह कांग्रेस की तरफ एक आस भरी नजरों से देख रही है।
 
दीक्षित ने अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनायेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने समाज को बाँटा है। कांग्रेस का इतिहास सबको जोड़कर रखना और वायदा कर उसे पूरा करना है। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर उन्होंने कहा कि ‘अखिलेश ने सही बात कही है और आगे भगवान जाने क्या होगा।’ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं क्योंकि प्रदेश में अब तक गैर कांग्रेसी सरकारें यहां लोगों में आपसी फूट डालकर सत्ता हासिल की हैं। जनता अब जागरूक हो चुकी है। किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। गैर कांग्रेसी सरकारों को जनता खारिज कर चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!