Edited By ,Updated: 10 Jan, 2016 01:43 PM
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर हो रही बयानबाजी पर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ का कहना है कि...
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर हो रही बयानबाजी पर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ का कहना है कि वहां कुछ भी विवादित नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा एमएलसी बुक्कल नवाब की तरह अगर हर मुस्लिम में भावना बन जाए तो देश में शांति नजर आएगी।
पढ़ें, आदित्यनाथ ने राम मंदिर पर और क्या बोला:-
1. 1994 में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया था।
2. शपथ पत्र में लिखा था कि जहां रामलला विराजमान हैं, वही राम जन्मभूमि है।
3. 30 सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ की विशेष अदालत ने फैसला दिया कि जहां रामलला विराजमान हैं, वही रामजन्म भूमि है।
4. केंद्र सरकार या संसद राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने का मार्ग पक्का करें।
5. पठानकोट पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ है।
6. आजम खान के बयान बेतुके हैं।