Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Nov, 2018 04:56 PM
गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने स्पष्ट रुप से कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में अगर विभिन्न पार्टियों का महागठबंधन होता है तो पार्टी को 15 से 20 सीटों को नुकसान हो सकता है।
लखनऊ: गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने स्पष्ट रुप से कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में अगर विभिन्न पार्टियों का महागठबंधन होता है तो पार्टी को 15 से 20 सीटों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने यह दावा छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान के दौरान एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा।
जब यह पूछा गया कि क्या भाजपा के खिलाफ यह गठबंधन नरेंद्र मोदी के फिर से सत्ता में लौटने के लिए बाधा डालेगा तो उन्होंने कहा कि नहीं एेसा नहीं होगा। मोदी ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। देश के लोग महसूस करते हैं कि केवल मोदी और भाजपा ही देश को सही नेतृत्व कर सकते हैं। 2019 में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी।
सपा-बसपा और रालोद के एक साथ आने पर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी उपचुनावों में पराजित हुई थी। इसी संबंध में राजनाथ ने कहा कि हमारी जीत के कुल आंकड़ों में भले ही कमी आई हो लेकिन 3-4 पार्टियों के एक साथ आने से भाजपा को कोई नुकसान होने वाला नहीं है।