2017 में कमल खिलेगा, कोई रोक नहीं पाएगा: केशव मौर्या

Edited By ,Updated: 10 May, 2016 03:40 PM

assembly list of candidates will be released next month keshav

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अगले महीने से राज्य विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी जाएगी।

बरेली: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि अगले महीने से राज्य विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी जाएगी। मौर्या ने ये बात मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पार्टी के एजेंडे में शामिल है। हालांकि चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़कर जीतेंगे।
 
उन्होंने दोहराया कि 265 सीटों से ज्यादा भाजपा के खाते में आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पानी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए वह सूखा राहत को लेकर दोहरी राजनीति कर रहे हैं। वह एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा बुंदेलखंड के लिए भेजे गए पानी को वापस कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार से 10600 करोड़ रुपये की राहत मांग रहे हैं। 
 
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का नारा सपा का है, भाजपा इसे क्यों अपना रही है। इस सवाल पर उन्होंने 
कहा कि भाजपा ही उत्तम प्रदेश दे सकती है, सपा का यह नारा नहीं है। वह तो भ्रष्टाचार से घिरी है, वहां केवल आश्वासन दिए जाते हैं। मौर्या ने कहा कि, सपा और बसपा ने 14 साल तक प्रदेश को लूटा है, 20 करोड़ लोगों को छला है। वह प्रदेश में भाजपा का वनवास खत्म करने आए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में कमल खिलकर ही रहेगा। 265 प्लस सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे और भ्रष्टाचारियों को जेल भेंजेंगे।
 
अखिलेश सरकार ने आपदा राहत का पैसा नहीं बांटा, किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के प्रबंध अब तक नहीं किए गए हैं। प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। साईकिल का झंडा लगाकर जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। सपा के अन्याय के खिलाफ पार्टी चुनाव लड़ेगी। जिस तरह कांग्रेस को चुनाव में उखाड़ फेंका, उसी तरह से सपा को फेंकना है। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा में कोई अंतर नहीं है। यह दोनों एक ही सिक्के के पहलू हैं। अब प्रदेश को सपा व बसपा मुक्त करेंगे। 
 
इससे पहले कल रात पार्टी कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ताओं के बलबूते ही 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। यदि बेईमानी नहीं हुई होती तो बसपा की तरह सपा भी शून्य पर ही आउट हो जाती। अब बेईमानी को ब्याज के साथ वसूलने का मौका है, कार्यकत्र्ताओं में उत्साह है। 2017 में कमल खिलेगा, कोई रोक नहीं सकेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!