आगरा: सवर्ण वोटबैंक को रिझाने के लिए मायावती की विशाल महारैली कल, होर्डिंग्स से पटा रैली स्थल

Edited By ,Updated: 20 Aug, 2016 07:56 PM

agra upper caste vote bank to woo mayawati s huge mega rally tomorrow

21 अगस्त को आगरा के कोठी मीना बाजार में विशाल महारैली से बसपा सुप्रीमो मायावती अपना चुनावी शंखनाद करेंगी।

आगरा(बृजभूषण): 21 अगस्त को आगरा के कोठी मीना बाजार में विशाल महारैली से बसपा सुप्रीमो मायावती अपना चुनावी शंखनाद करेंगी। इस विशाल महारैली के जरिए मायावती जनता का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं। सवर्ण वोट बैंक को रिझाने के लिए बसपा 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' नाम से रैली कर रही है। रैली को सफल बनाने के लिए बसपा के कार्यकर्ता पिछले कई महीनों से लगे हुए हैं। मायावती कल जिस मंच से लोगों को संबोधित करेंगी वो बनकर तैयार हो गया है। 
 
रैली स्थान को बसपाइयों ने होर्डिंग्स से पाट दिया है। चारों ओर बसपा सुप्रीमो की रैली के होर्डिंग्स नजर आ रहे हैं। मैदान इन दिनों नीले रंग से रंगा दिख रहा है। अभी रैली होने में 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में रैली स्थल पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। रैली स्थल पर बसपा सुप्रीमो और बाबा साहब अंबेडकर के बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाने का काम चल रहा है। रविवार सुबह तक कोठी मीना बाजार के मैदान में नजारा कुछ अलग ही दिखेगा। इस महारैली में करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं पार्टी के पदाधिकारी इस रैली में 5 लाख की भीड़ जुटने का दावा भी कर रहे हैं। 
 
‘दलितों की राजधानी’ कहा जाने वाला आगरा मायावती के लिए शुभ रहा है। वहीं यूपी में दलित मतों को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। दलितों पर पूरे देश भर में हो रहे अत्याचार के खिलाफ बसपा सुप्रीमो मायावती सभी संवर्ग के दलितों को एकजुट करने में जुट गई हैं। यूपी में उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली है। अब वे अपनी दलित ताकत का आगाज आगरा में करेंगी। वहीं पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि इस बार फिर से यूपी बसपा का हाथी ही गर्जना करेगा और 2017 में बसपा की ही सरकार बनेगी। विशाल महा रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद मिश्र भी शिरकत करेंगें। 
 
सपा-भाजपा का होगा पर्दाफाश
रैली की तैयारी के बारे में बसपा के जोन कॉर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सपा और भाजपा मिलकर यूपी का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। इनका पर्दाफाश करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। बिहार चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की जनता मायावती को पुन: मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। सपा, भाजपा प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे भड़काकर माहौल बिगाडऩे की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश की जनता को सकून, सद्भाव, भाईचारा, सद्भावना और शांति मिले इसके लिए मायावती यहां रैली करने आ रही हैं। सुनील ने बताया कि बसपा कार्यकर्ता इस रैली को ‘रैली नहीं रेला है, सर्वजन समाज का मेला है’ के रूप में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इस बार प्रदेश में बसपा सरकार बनने का दावा किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!