असम के बाद UP जीतेंगे, क्योंकि जनता BJP के पक्ष में है: सुनील बंसल

Edited By ,Updated: 30 May, 2016 11:05 AM

after assam ukpikjitenge because public bikjekpik is in favor of sunil bansal

प्रदेश के कानपुर में रुमा के सरस्वती बी.एड. कॉलेज में शनिवार को बी.जे.पी. कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।

कानपुर: प्रदेश के कानपुर में रुमा के सरस्वती बी.एड. कॉलेज में शनिवार को बी.जे.पी. कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों बी.जे.पी. कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के देख रेख में संपन्‍न कि‍या। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे। उन्‍होंने कहा कि असम जीतने के बाद अब हम यू.पी. जीतेंगे, क्योंकि यू.पी. में जनता बी.जे.पी. के पक्ष में है। 4 जून को इसी ग्राउंड पर अमित शाह कानपुर-बुंदेलखंड बूथ अध्यक्षों के साथ पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
 
अमित शाह के आगमन को लेकर बी.जे.पी. पदाधिकारी युद्धस्तर पर तैयारी में जुटे हैं। इसे लेकर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सभी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की है। इनके मुताबिक असम में बी.जे.पी. को मिली अपार सफलता और सहारनपुर में पी.एम. मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यू.पी. में बी.जे.पी. के पक्ष में हवा है। पहली बार बूथ स्तर के सभी अध्यक्षों को एक-एक आईकार्ड भी दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!