भाई ने बहन को 20 हजार में बेचा, पति ने पैसे वसूलने के लिए किया ये...

Edited By ,Updated: 08 Jul, 2016 02:02 PM

brother sister sold 20 thousand now husband son hopes to extract money benckr

आजादी के 60 साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनकी स्थिति में आज भी कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

मुरादाबाद: आजादी के 60 साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनकी स्थिति में आज भी कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। अतीत की तरह आज भी इनकी कीमत का सौदा किया जा रहा है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सामने आया है। जहां पीड़ित महिला को पहले उसके भाई ने 20 हजार में बेंच दिया अब उसके मासूम बेटे को उसका पति बेचना चाहता है। 
 
क्या है मामला? 
असम के दिसपुर जनपद के आमवाडी ख्योसपुर की रहने वाली पीड़ित महिला के मां-बाप की मौत हो चुकी है। डेढ़ साल पहले उसके मौसेरे भाई राहुल ने उसे मुरादाबाद के लाइनपार सूर्य नगर के निवासी को महज 20 हज़ार रूपए में बेच दिया। पति के साथ रहकर घरों में चौका बर्तन कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। 6 महीने पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया। अब उसका पति उसके बेटे को बेच पर अपने 20 हज़ार की रकम को वसूल करना चाहता है। 
 
दर-दर भटकने को मजबूर
महिला को जब उसकी भनक लगी तो वह किसी तरह से वहां से भाग कर एसएसपी नितिन तिवारी को अपनी आप बीती सुनाई, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। अब यह महिला अपनी शिकायत लेकर दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला अधिकारियों से गुहार लगा रही है कि डेढ़ साल तक उस पर बहुत अत्याचार हुए हैं। 
 
रो-रो कर बुरा हाल 
पीड़िता अब उस घर में वापस नहीं जाना चाहती। उसका पति उसकी और उसके बेटे की हत्या कर सकता है। उसका कहना है कि या तो उसे असम वापस भिजवा दिया जाए या फिर नारी निकेतन। अपनी और अपने बेटे की सलामती के लिए महिला का रो-रो कर बुरा हाल है, लेकिन अभी तक किसी की तरफ से महिला को आश्वासन नहीं मिला है। महिला को बस यही चिंता है कि उसके बेटे का क्या होगा जिसने अभी तक मां के आंचल से जमीन पर पांव तक नहीं रखा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!