योगी ने 10वीं-12वीं के मेधावी बच्चों को एक एक लाख रुपए और आईपैड देकर किया सम्मानित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 02:36 PM

yogi honored 10th 12th meritorious children by giving one lakh rupees and ipad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार समारोह के दौरान 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है,

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार समारोह में 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। योगी सरकार ने पहली बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास 147 मेधावियों को एक-एक लाख रुपए और आईपैड देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है, इसे मत अपनाइए। वहीं तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी के बच्चे मेहनत से पढ़ाई करते हैं। प्रतिभावान छात्र मेहनत से भाग्य बदल सकते हैं। 

डर लग रहा था कि बिहार की पुनरावृति न हो जाए
सीएम ने कहा- ''उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम आने वाला था तो मैं भयभीत था। इससे पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट आया था। मुझे भय था बिहार की पुनरावृति यहां न हो।'' 

सकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता
योगी ने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा-‘अगर आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। आपको जो आज सफलता मिली है, उसमें आपके अभिभावकों ने मेहनत की है, शिक्षकों ने मेहनत की है।’ उत्तर प्रदेश इस देश को एक प्रतिनिधित्व देने की क्षमता रखता है। भारत के विकास का रास्त यूपी से गुजरता है। उत्तर प्रदेश के नौजवानों को जब अवसर मिला है उसने बुलंदियों का झंड़ा गाड़ा है। कोई अयोग्य नहीं हो सकता। आप अपने पुरुषार्थ से अपने भाग्य को बदल सकते हैं। पलायन का रास्ता जीवन में मत अपनाइए। जीवन संघर्ष का नाम है, जीवन परिश्रम का नाम है, जीवन पुरुषार्थ का नाम है।

बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं आगे 
देश के अंदर कुछ राज्यों में बालिकाओं की संख्या बालकों से कम हो रही है, ये चिंता का विषय है। आज हम 147 मेधावियों का सम्मान कर रहे इनमें से 99 केवल बालिकाएं हैं। अब देखिए बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उसके बाद भी भ्रूण हत्या हो रही है। बालिकाओं की इतनी संख्या देख कर मुझे तो अच्छा लगता है कि बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं। बालिकाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खूब पढ़ो-खूब बढ़ो जीवन का मूल मंत्र हो सकता है।

पैरेंट्स को भी किया गया सम्मानित
इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं की मां को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं, पिता को पगड़ी पहनाई गई। छात्र-छात्राओं को पटुका (गले में डालने वाला एक वस्त्र) पहना कर आईपैड, एक-एक लाख रुपए और प्रमाणपत्र सौंपा गया। इन समारोह में 147 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इन मेधावियों ने अपने-अपने बोर्डों में टॉप टेन रैंक हासिल की है।

UP LATEST NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!