6 महीने में याेगी ने उत्तर प्रदेश काे राेगी बना दियाः संजय सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 06:32 PM

yogi government has become commonplace murder rape incidents sanjay

अयोध्या नगर निगम सीट से लड़ रहे आप प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम बात हो गयी है।

अयोध्या(अभिषेक श्रीवास्तव)-अयोध्या नगर निगम सीट से लड़ रहे आप प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने याेगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि 6 महीने में ही याेगी ने उत्तर प्रदेश काे राेगी बना दिया है। योगी सरकार में प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम बात हो गयी है। 

संजय सिंह ने सपा-बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप पार्टी प्रदेश में एक नयी वैकल्पिक राजनीति लेकर आई है जो जाति, धर्म से निकलकर मुद्दों की बात करती है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की आप सरकार के कामकाज को जनता देखे। केंद्र-प्रदेश में बीजेपी की सरकार बना दी अब आप पार्टी को मौका दीजिए जिससे प्रदेश की गन्दगी को साफ़ किया जा सके। 

वहीं उन्होंने धर्म नगरी अयोध्या की धरती से कहा कि जो राजनिति के रावण हैं उसका विनाश करने के लिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में आप लोगों के बीच आई है। योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 6 महीने की योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को घोर निराश किया है। सीएम योगी के कार्यकाल में बलात्कार एक आम घटना हो गयी है। उत्तर प्रदेश को 6महीने में अपराध प्रदेश में तब्दील कर दिया गया है।

योगी एक तरफ गुंडों माफियाओं को प्रदेश छोड़कर चले जाने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के मंत्री, विधायक सरकार के अधिकारियों के साथ अभद्रता करते नज़र आते हैं। संजय सिंह ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था को ठीक करना है तो सबसे पहले बीजेपी के लोगों पर अंकुश लगाना पड़ेगा। संजय सिंह आप पार्टी से मेयर उम्मीदवार सर्वेश वर्मा के समर्थन में एक जनसभा में पहुचे थे। जहाँ उन्होंने जिले में झाड़ू लाने की बात कही। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!