यूपी: देश में सबसे कम उम्र का मिला कोरोना पॉजिटिव, बच्चे के साथ मां को किया गया आइसोलेट

Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Apr, 2020 12:18 PM

up youngest corona positive in the country

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश का सबसे कम उम्र का कोरोना पॉजिटिव मिला है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश में सबसे कम उम्र का कोरोना पॉजिटिव मिला है। यहां 2 साल का बच्चा संक्रमित पाया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती बच्चे को ईलाज के लिए केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। सीएमओ ने केजीएमयू में बच्चे का इलाज करने की बात कही है। बता दें कि बच्चे की मां भी कोरोना पॉजिटिव थी जो हाल ही में स्वस्थ्य होकर घर आई थी। अब बच्चे के साथ उसे भी आइसोलेट किया गया है। 

बच्चे के दादा-दादी भी थे संक्रमित
परिवार में सबसे पहले बच्चे के दादा-दादी संक्रमित पाए गए थे। इन दोनों के बाद बहु भी संक्रमित मिली। जिसे इलाज के लिए आइसोलेट किया गया था। ठीक होने के बाद महिला यानि की बच्चे की मां घर लौटी थी। अब महिला का 2 साल बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। एक ही परिवार में 4 लोगों में कोरोना संक्रमित पाए जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 298
इससे पहले केजीएमयू में सोमवार को 18 नए केस की पुष्टि हुई जो लखनऊ समेत अलग अलग जिले से सामने आए। जिसमें सबसे ज्यादा  सीतापुर 8, लखनऊ 6, आगरा 2 जबकि कोशांबी और प्रयागराज से 1-1 मामले सामने आए। अब लखनऊ में 2 साल का बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। जिसकी वजह से लखनऊ में आज संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।  जबकि प्रदेश में कुल संख्या 298 पहुंच गई है। प्रदेश में तब्लीगी जमात की बात करें तो इनके अबतक कुल 138 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सा सेवा निदेशालय की ओर से रविवार शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि कोविड-19 अब तक 278 मामले सामने आये हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!