लड़की को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, भाजपा नेत्री के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 07:19 PM

up  fir filed against bjp leader for slapping girl

अलीगढ़ में एक चाय दुकान में एक मुस्लिम युवक के साथ बैठी एक लड़की को थप्पड़ मारने को लेकर भाजपा की एक स्थानीय महिला नेता के खिलाफ यहां गांधी पार्क पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अलीगढ़: अलीगढ़ में एक चाय दुकान में एक मुस्लिम युवक के साथ बैठी एक लड़की को थप्पड़ मारने को लेकर भाजपा की एक स्थानीय महिला नेता के खिलाफ यहां गांधी पार्क पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पुलिस ने आज बताया कि भाजपा की अलीगढ़ महिला प्रकोष्ठ की नेता संगीता वाष्र्णेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (किसी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई हरकत) और धारा 504 (शांति भंग करने के मकसद से किया गया अपमान) के तहत बीती रात प्राथमिकी दर्ज की गई। इस सिलसिले में लड़की के पिता ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। 

संगीता ने चाय की एक दुकान में सोमवार शाम लड़की को थप्पड़ मारा था, जहां वह मुस्लिम समुदाय के एक युवक के साथ बैठी हुई थी। यह घटना कैमरे में दर्ज हो गई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में संगीता को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘तेरे को समझ में नहीं आता कौन ङ्क्षहदू है, कौन मुसलमान है। प्यार से समझा रही हूं, समझ ही में नहीं आ रहा।’’

महिला अधिकार संरक्षण संगठन की एक कार्यकर्ता कल्पना गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता नैतिक पहरेदारी कर रही हैं और उन्होंने लड़की को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की कोशिश की, जबकि लड़की ने कहा था कि वह बालिग है और अपनी पसंद के किसी व्यक्ति से दोस्ती करने का उसे अधिकार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के पिता ने इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद संगीता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!