सुलखान सिंह बने उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक

Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 08:46 PM

sulkhan singh becomes new director general of uttar pradesh police

सुलखान सिंह उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश पुलिस में शीर्ष स्तर पर किये गये बड़े फेरबदल में 12 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया।

लखनऊ: सुलखान सिंह उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश पुलिस में शीर्ष स्तर पर किये गये बड़े फेरबदल में 12 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। गृह विभाग के अनुसार सुलखान सिंह को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात थे। उनकी छवि एक ईमानदार और सख्त अधिकारी की है। वर्ष 1980 बैच के आईपीएस अफसर सिंह सितबर 2017 में सेवानिवृत्त होंगे।

सुलखान सिंह जावीद अहमद का स्थान लेंगे, जिन्हें पुलिस महानिदेशक (पीएसी) के पद पर नयी तैनाती दी गयी है। इसके अलावा सरकार ने अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक (आर्थिक अपराध शाखा) के साथ-साथ लाजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। वह आदित्य मिश्र का स्थान लेंगे, जिन्हें प्रदेश का नया अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। सूर्य कुमार को पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का अध्यक्ष बनाये रखा गया है। पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना मुख्यालय) जवाहर लाल त्रिपाठी को पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) बनाया गया है। 

पुलिस महानिदेशक (होमगाड्र्स) आलोक प्रसाद को वर्तमान पद के साथ पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) भवेश कुमार सिह को अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) के पद पर भेजा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (एटीसी) सीतापुर विजय कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर नयी तैनाती दी गयी है। प्रतीक्षारत पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (पीएसी पश्चिमी जोन) बनाया गया है। 

पुलिस महानिदेशक के सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंघल को पुलिस महानिरीक्षक (पीएसी मध्य जोन) के पद पर नियुक्त किया गया है। नवनीत सिकेरा को पुलिस महानिरीक्षक (पीएसी मध्य जोन) लखनउ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करके पुलिस महानिरीक्षक (वूमेन पावर लाइन) लखनऊ के पद पर बनाये रखा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!