वर्चुअल रैली में बोले अमित शाह- हमारी सरकार ने राम मंदिर का रास्ता किया साफ

Edited By Nitika,Updated: 07 Jun, 2020 05:17 PM

statement of amit shah

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर केंदीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राम मंदिर का रास्ता साफ किया है।

 

नई दिल्ली/पटनाः बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर केंदीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राम मंदिर का रास्ता साफ किया है।
PunjabKesari
इस रैली का बिहार के विधानसभा चुनावों से नहीं कोई संबंध
केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस रैली का बिहार के विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। उन्होंने कोरोना संकट पर बोलते हुए कहा कि करोड़ों कोरोना वारियर्स को मैं सलाम करता हूं। इस बीमारी से लड़ने वालों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही मरने वालों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।
PunjabKesari
भाजपा की सरकार लोगों की सरकार: संजय जायसवाल
अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने 2014 और 2019 में जनादेश दिया। मोदी सरकार गरीबों के लिए काम करेगी। देश जानता है मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं। आयुष्मान के जरिए 1 लाख लोगों ने इलाज करवाया। मोदी जी ने 8 करोड़ गरीब माताओं के घर एलपीजी दिया। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में गृह मंत्रालय सराहनीय काम कर रहा है। सरकार लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों की सरकार है।
PunjabKesari
कोरोना काल में किया गया बेहतरीन काम: सुशील मोदी 
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में 8 करोड़ से अधिक लोगों की मदद की गई है। कोरोना काल में बेहतरीन काम किया गया। कोटा से बच्चों को घर पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 21 लाख मजदूरों को घर पहुंचाया गया। 
PunjabKesari
15 साल में पशुओं का चारा खा गया विपक्ष: सुशील मोदी
विपक्ष पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लालूवाद में अपहरण लूट और अपराध हुआ। 15 साल में विपक्ष पशुओं का चारा खा गया। विपक्ष गरीबों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहा है। विपक्ष केवल बयानबाजी कर रहा है। बिहार के लोग गरीब हैं, अपराधी नहीं है। बता दें कि मंच पर सुशील मोदी, संजय जायसवाल, मंगल पांडेय आदि भाजपा के कई नेता मौजूद हैं। बिहार में 200 जगहों पर लगाए गए एलईडी स्क्रीन लगाई गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!