सपा सरकार पर बरसे मनोज सिन्हा, कहा-उत्तर प्रदेश में कायम है जंगलराज और गुंडाराज

Edited By ,Updated: 22 Nov, 2016 07:43 PM

sp government came down on manoj sinha said  is continued in the wilderness and gundaraj up

केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है और विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।  सिन्हा ने यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा में कहा, ‘‘ढ़ाई साल का समय बीतने जा रहा है। ...

जौनपुर (उ.प्र.): केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है और विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।  सिन्हा ने यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा में कहा, ‘‘ढ़ाई साल का समय बीतने जा रहा है। इस दौरान केंद्र सरकार अथवा किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। पूरी दुनिया में भारत और भारतीयों का मस्तक ऊंचा हुआ है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं। प्रदेश की सपा सरकार के साढ़े चार वर्ष बीतने जा रहे हैं। प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज कायम है। विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ।’’ 

सिन्हा ने भ्रष्टाचार के बारे में उदाहरण देते हुए कहा कि भारत सरकार 18 करोड़ रूपये में एक किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बना रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 30.78 करोड़ रूपये में एक किलोमीटर एक्सप्रेसवे बनवाये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र एेसी पार्टी है, जहाँ कार्यकर्ता ऊँचे पदों पर पहुँच सकता है। यह सपा और बसपा नहीं है जहां केवल परिवारवाद और जातिवाद चलता है। 

सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी का फैसला एेतिहासिक है। इससे जहां कालेधन पर शिकंजा कसेगा, वहीं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। सभा को गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और कालाधन मुक्त भारत का निर्माण करना है। आज वही लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं, जो काली कमाई दबा कर बैठे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश का नौजवान, किसान और महिलाएं एक साथ खड़े होकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करें। जौनपुुर के सांसद केपी सिंह ने कहा कि भाजपा जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती बल्कि विकास की राजनीति करती है। जबसे नोटबंदी हुई है कश्मीर में पत्थरबाजी बन्द हो गई है। इससे साबित होता है कि काले धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में होता था। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!