सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित कामिक्स का विमोचन

Edited By ,Updated: 24 Nov, 2016 09:13 PM

sp chief mulayam singh yadav released comics based on the life of

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित कामिक्स‘‘एक गरीब परवर रहम दिल नेता के संघर्ष की कहानी‘’का विमोचन किया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित कामिक्स‘‘एक गरीब परवर रहम दिल नेता के संघर्ष की कहानी‘’का विमोचन किया।  इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी है। आर्थिक और सामाजिक विषमता के विरूद्ध उन्होंने समाजवाद का परचम लहराते हुए पूरे देश विशेषकर उत्तर प्रदेश में आंदोलन किया। वर्तमान में नेताजी से बड़ा सामाजिक न्याय और सामाजिक सछ्वाव का योद्धा कोई नहीं है। 

उन्होंने कहा कि गाजीपुर में आयोजित रैली में कल उमड़ा जनसैलाब साबित करता है कि मुलायम सिंह के बराबर के कद का जननेता कोई नहीं। नेताजी में ही साप्रदायिक ताकतों को रोकने की क्षमता है।  श्री यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा समाजवादी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अध्ययन, मनन एवं विचार विमर्श करने की नसीहत दी है। मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका सोनिया शर्मा के द्वारा तैयार की गई कामिक्स से बच्चों को नेताजी के जीवन दर्शन के माध्यम से देश में चल रहे सामाजिक न्याय और समाजवादी आंदोलन की जानकारी मिलेगी। 

UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!