लालू ने की बाप -बेटे में सुलह की कोशिशें

Edited By ,Updated: 31 Dec, 2016 12:40 PM

sp  rjd  lalu prasad yadav  akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) में मचे घमासान को शांत करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) में मचे घमासान को शांत करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की।  सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव के समधी लालू ने दोनो से दो-दो बार बात कर स्थिति ठीक करने का मशविरा दिया।

बातचीत का मसौदे का सटीक पता नहीं चल सका है लेकिन सूत्रों का दावा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने बाप -बेटे को फिर से एक करने की पुरजोर कोशिश की है। सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्यमंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। सुलह-समझौते की बात की गयी लेकिन अभी फिलहाल कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!