सोनिया की डिनर पॉलिटिक्स आज, मायावती, ममता और अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 07:49 AM

sonia s dinner politics today mayawati mamta and akhilesh will not be included

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले भाजपा नीत राजग के विरुद्ध व्यापक मोर्चा बनाने की चर्चा के बीच मंगलवार को एक भोज देंगी, जिसमें 17 विपक्षी दलों के नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

नई दिल्ली\लखनऊ: संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले भाजपा नीत राजग के विरुद्ध व्यापक मोर्चा बनाने की चर्चा के बीच मंगलवार को एक भोज देंगी, जिसमें 17 विपक्षी दलों के नेताओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ मायावती, ममता और अखिलेश इस भोज में शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार आंध्रप्रदेश की सत्तारुढ़ तेलुगू देशम पार्टी( तेदेपा), बीजद और टीआरएस के नेताओं को नहीं निमंत्रण नहीं दिया गया है। तेदेपा ने हाल ही में अपने मंत्रियों को नरेंद्र मोदी सरकार से हटा लिया है लेकिन वह राजग का घटक बनी हुई है। बीजद और टीआरएस का क्रमश: ओडिशा एवं तेलंगाना में शासन है।

उन्होंने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के नेता बाबूलाल मरांडी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी बैठक में पहुंचेंगे। मांझी ने हाल ही में राजग का साथ छोड़कर लालू प्रसाद के राजद के साथ हाथ मिला लिया।

लालू प्रसाद के बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के पहुंचने की संभावना है लेकिन तत्काल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। तृणमूल के सुदीप बंदोपाध्याय, द्रमुक की कनिमोई, सपा के रामगोपाल यादव, माकपा के सीताराम येचुरी, भाकपा के डी राजा, जदएस, केरल कंग्रेस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी और रालोद के नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!