Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Mar, 2018 07:58 PM
जिस तिरंगे काे हम देश की आन बान शान मानते हैं उसी के अपमान का एक वीडियाे साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है। जिसे देखकर आपका खून खाैल जाएगा।
बुलंदशहर(इकबाल सैफी)-जिस तिरंगे काे हम देश की आन बान शान मानते हैं उसी के अपमान का एक वीडियाे साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है। जिसे देखकर आपका खून खाैल जाएगा।
दरअसल वीडियाे में कुछ जुआरियों द्वारा तिरंगे के ऊपर बैठकर ताज खेला जा रहा है। इतना ही नहीं इन लाेगाें ने अपनी चप्पल काे भी निकालकर ऊपर रखा हुआ है। इस दाैरान कुछ लाेगाें ने जुआरियों के कृत्य का विराेध किया आैर करतूत का पर्दाफास करने के लिए वीडियाे बनाकर वायरल कर दिया। हैरानी की बात ताे ये रही कि यहां पर बैठे कई लाेगाें के सामने तिरंगे का अपमान हाेता रहा लेकिन किसी ने इसका विराेध नहीं किया।
मामला बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल जैसे ही पुलिस काे इसकी जानकारी हुई वह तुरंत हरकत में आ गई आैर तत्काल वीडियाे को कब्जे में लेकर जुआ खेल रहे लोगो की शिनाख्त में जुट गई। पुलिस ने दावा किया है कि आराेपियाें के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।