Edited By Ajay kumar,Updated: 05 Jun, 2020 03:44 PM
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बिहार जा रहे पुलिसकर्मी की कार पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये। मृतक पुलिसकर्मी सहारनपुर के क्राइम ब्रांच प्रभारी समरजीत सिंह हैं।
इटावाः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बिहार जा रहे पुलिसकर्मी की कार पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये। मृतक पुलिसकर्मी सहारनपुर के क्राइम ब्रांच प्रभारी समरजीत सिंह हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तौमर ने बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सैफई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद से ब्रेजा कार द्वारा बिहार के सीवान जिले परिवार के लोगों के साथ जा रहे सहारनपुर मे पुलिस क्राइम ब्रांच प्रभारी समरजीत सिंह की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में समरजीत सिंह तथा उनके ससुर कमलेश सिंह (77) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार उनके दो बेटे मानवेंद्र और सार्वेन्द्र भतीजा जीत और साले राजीव सिंह घायल हो गये है। घायलों को सैफई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।