राजनाथ सिंह ने लखनऊ में समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा, लोगों से की मुलाकात

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Jul, 2021 09:34 AM

rajnath singh assured to solve problems in lucknow

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विभिन्न लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिया। शनिवार को यहां पहुंचे सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों,...

लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विभिन्न लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिया। शनिवार को यहां पहुंचे सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, अपनी पार्टी भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल जाना।

उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र ही उसका निस्तारण कराने का भरोसा दिया। शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार सिंह के लखनऊ आगमन पर उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सहित मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी उनसे भेंट करने पहुंचे। मुख्य रूप से कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, लखनऊ प्रभारी/ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक अविनाश त्रिवेदी, एमएलसी अवनीश सिंह ने भी भेंट की। 

सिंह से मौलाना यासूब अब्बास भी मिलने पहुंचे। उन्हों कोरोना संक्रमण से दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा, दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप भार्गव और दिवंगत डॉक्टर केएन सिंह के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की और उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट की। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!