योगी की कैबिनेट में राजनाथ के बेटे पंकज को नहीं मिली जगह

Edited By ,Updated: 19 Mar, 2017 03:41 PM

rajnath  s son pankaj not found in yogi  s cabinet

यूपी में आज योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार बन गई।  45 मंत्रियों, दो डिप्टी सीएम के साथ योगी ने शपथ ली।

लखनऊः यूपी में आज योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार बन गई।  45 मंत्रियों, दो डिप्टी सीएम के साथ योगी ने शपथ ली। कैबिनेट में भाजपा ने कई ऐसे विधायकों को टिकट दिया है जो पहली बार चुन कर आए हैं, वहीं राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को जगह नहीं दी गई है। भाजपा ने बतौर मुस्लिम चेहरा मोहसीन रजा को कैबिनेट में जगह दी है।

पंकज को नहीं मिली जगह
योगी के कैबिनेट में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह पत्नी और लखनऊ सेंट्रल से विधायक स्वाति सिंह को मंत्री पद दिया गया है, हालांकि, राजनाथ के बेटे पंकज सिंह को जगह नहीं दी गई है।

ऐसी होगी योगी की कैबिनेट
- भाजपा सरकार में कुल 45 मिनिस्टर उतार रही है।
- 22 कैबिनेट मंत्री
- 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
-14 राज्य मंत्री

बनारस को अहमियत
योगी की कैबिनेट में मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को भी अहमियत दी गई है। बनारस दक्षिणी से पहली बार विधायक बने नीलकंठ तिवारी को कैबिनेट में जगह दी गई है।

इन 5 बड़े चेहरे को मिली जगह
1. चेतन चौहान को कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है।
2. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं रीता बहुगुणा जोशी को कैबिनेट में जगह दी गई है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा को लखनऊ कैंट में हराया था।
3. पूर्व बीएसपी सांसद ब्रजेश पाठक और स्वामी प्रसाद मौर्य को भी बीजेपी ने यूपी सरकार में जगह दी है।
4. इलाहाबाद से जीतने वाले सिद्धार्थ नाथ सिंह को कैबिनेट में जगह दी गई है। वे पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं और पार्टी के प्रवक्ता हैं। 
5. सुरेश राणा को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!