Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Apr, 2020 12:17 PM
कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिससे पूरे देश में दिहाड़ी मजदूर, ठेले वाले, खोमचे वाले, भूमिहीन किसानों और मजदूर वर्गों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ: कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिससे पूरे देश में दिहाड़ी मजदूर, ठेले वाले, खोमचे वाले, भूमिहीन किसानों और मजदूर वर्गों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। जिनकी सहायता के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आजमगढ़ जिले में लगभग 15 लोगों को स्वयं की देखरेख में खाद्यान्न व दवाएं पहुंचाई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हुए जिले के जरूरतमंद लोगों के लिए एक ट्रक खाद्यान्न भेजा गया है। इस निर्देश के साथ कि खाद्यान्न ऐसे जरूरतमंद लोगों में वितरित किया जाए जिनको सरकार प्रशासन द्वारा मदद ना पहुंची हो खासतौर से विधवाओं, विकलांगों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का विशेष ध्यान दिया जाए।
कांग्रेस हाईकमान ने आपदा से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा देश और प्रदेश की सरकार को आपदा से निपटने के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।
कांग्रेस फाइट कोरोना’ व्हाट्सएप ग्रुप’
कांग्रेस द्वारा समय-समय पर सरकार को सुझाव भी दिया जा रहा है, वहीं पर उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा ‘कांग्रेस फाइट कोरोना’ व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश में समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष व प्रदेश के समस्त पदाधिकारी समेत प्रदेश के महत्वपूर्ण नेता जुड़े हुए हैं।
प्रत्येक जनपदों में हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
प्रियंका गाँधी द्वारा अपने वीडियो के साथ प्रत्येक जनपदों के कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए थे ‘हेल्पलाइन नंबर’ पर जिन लोगों द्वारा सहायता मांगी जा रही है। उनको सहयोग के रूप में जो भी संभव हो रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहत कार्य पहुंचाया जा रहा है।
गरीबों को राहत सामाग्री भेजवाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रियंका का व्यक्त किया आभार
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने आजमगढ़ की तरफ से प्रियंका गांधी जी आभार व्यक्त किया और कहा कि आप के द्वारा भेजा गया खाद्यान्न जरूरतमंद लोगों में ही वितरित किया जाएगा।