गर्भवती महिला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

Edited By ,Updated: 21 Feb, 2017 02:00 PM

pregnant woman killed golimar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश ‘काम बोल रहा है’ नारे के जरिए प्रदेश में जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन हकीकत इससे कोशों दूर है। काम का तो पता नहीं लेकिन उत्तर प्रदेश में क्राइम जरूर बोल रहा है।

फर्रुखाबाद(दिलीप कटियार): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश ‘काम बोल रहा है’ नारे के जरिए प्रदेश में जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन हकीकत इससे कोशों दूर है। काम का तो पता नहीं लेकिन उत्तर प्रदेश में क्राइम जरूर बोल रहा है। कब किसे मौत के घाट उतार दिया जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। 

ऐसा ही एक मामला कोतवाली फतेहगढ़ के जीआरपी क्वाटर लोको कालोनी में सामने आया है। जहां अज्ञात बदमाशों ने 8 माह की गर्भवती युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के सिपाही पति को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के एल 21ए जीआरपी क्वाटर लोको कालोनी निवासी जीआरपी सिपाही गोबिंद सिंह का शिखा से विवाह बीते 17 नबम्बर 2010 को हुआ था। गोबिंद के पिता श्याम सिंह सब इस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुये हैं। गोबिंद जीआरपी चौकी कन्नौज में सिपाही के पद पर तैनात है। शिखा 8 माह से गर्भवती थी। वह रोज सुबह 5:30 बजे दूध लेने जाती थी और तकरीबन एक घंटे के बाद वापस भी आ जाती थी। लेकिन आज शिखा घंटा पूरा होने के बाद भी वापस नहीं लौटी तो गोबिंद ने उसे तलाशना शुरू किया। तभी सूचना मिली कि उसकी पत्नी शिखा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। लाश घर से तकरीबन डेढ़ सौ मीटर दूर सड़क पर पड़ी थी। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। मुंह में कपड़ा घुसा था। सिर में गोली मारी गयी थी। गोबिंद शिखा को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचा जंहा शिखा को डॉ0 मनोज पाण्डेय ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ आलोक कुमार, शहर कोतवाल डीके सिंह, कोतवाल फतेहगढ़ अनूप निगम आदि मौके पर आ पहुंचे। पुलिस ने हत्या के शक में सिपाही गोबिंद को हिरासत में ले लिया। 

मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका के भाई ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताडि़त करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। आखिरकार आज इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। सिपाही गोबिंद सिंह की किसी महिला से नाजाएज संबंध की भी बात कही है। 

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि हत्या संबंधी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। 

पुलिस पर खड़े हो रहे सवाल?
अपराधी सरेआम अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं और पुलिस कार्रवाई करने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लेती है। इसके बाद कितनी कार्रवाई होती है, कितने अपराधी पकड़े जाते हैं किसी से छिपा नहीं है। इस मामले में भी पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!