इण्डोनेशिया के लोग श्रीराम को मानते हैं अपना पूर्वज: योगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 07:21 PM

people of indonesia regard shriram as their ancestor  yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पांच प्रतिशत हिन्दू तथा 86 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाला देश इण्डोनेशिया धर्म के तौर पर तो इस्लामिक है...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पांच प्रतिशत हिन्दू तथा 86 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाला देश इण्डोनेशिया धर्म के तौर पर तो इस्लामिक है, लेकिन उसकी संस्कृति रामायण पर आधारित है क्योंकि यहां के सभी लोग भगवान श्रीराम को ही अपना पूर्वज मानते हैं।

योगी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर इण्डोनेशिया से आए हुए रामलीला दल के कलाकारों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिन्दुओं की आबादी केवल पांच प्रतिशत है, इसके बावजूद इण्डोनेशिया के सभी लोग अपना पूर्वज भगवान श्रीराम को ही मानते हैं। योगी ने इण्डोनेशिया से आये रामलीला दल के कलाकारों को अंग वस्त्र और राम दरबार के साथ-साथ उड़ीसा की पट्ट शैली के चित्र और ‘काशी की रामलीला’ पुस्तक भी भेंट की। 

उन्होंने कहा कि इण्डोनेशिया आज सभी क्षेत्रों में नई ऊचाईयां प्राप्त कर रहा है। धार्मिक असहिष्णुता से ऊपर उठकर विश्व को इस माडल को अपनाना होगा और इससे सारी दुनिया में शान्ति स्थापित हो सकती है। भगवान श्रीराम पूरी दुनिया में पूजनीय हैं और यह संदेश हमें इण्डोनेशिया, मलेशिया जैसे मुस्लिम तथा थाईलैण्ड, कंबाेडिया जैसे बौद्ध धर्म बाहुल्य देशों से स्पष्ट रूप से प्राप्त होता है। 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य अवनीश कुमार अवस्थी, सचिव संस्कृति श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम, निदेशक अयोध्या शोध संस्थान डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!