बेटे विकास दुबे के मारे जाने की खबर सुनते ही मां की बिगड़ी तबीयत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Jul, 2020 12:45 PM

mother s health deteriorated due to news of vikas dubey s death

यूपी एसटीएफ की टीम के साथ सुबह हुए एनकाउंटर में मोस्टवांटेड विकास दुबे मारा गया है। इसकी जानकारी मिलते ही विकास की मां की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि विकास की मां सुबह से ही पूजा पाठ पर बैठी हुईं थी...

कानपुरः यूपी एसटीएफ की टीम के साथ सुबह हुए एनकाउंटर में मोस्टवांटेड विकास दुबे मारा गया है। इसकी जानकारी मिलते ही विकास की मां की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि विकास की मां सुबह से ही पूजा पाठ पर बैठी हुईं थी। जैसे ही टीवी पर उन्हें विकास की मौत की खबर मिली तो मां की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकली हैं। विकास के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। विकास के परिवार से किसी ने बताया कि उनकी मां बोलने की स्थिती में नहीं है। 

कानपुर शुटआउट का मास्टरमाइंड और गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। दावा किया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। खून से लथपथ विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय अस्पताल में लाया गया। बता दें कि विकास दुबे को कानपुर ला रही पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के काफिले की गाड़ी आज सुबह करीब 6:40 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। विकास की गुरुवार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस दल उसे लेने चाटर्र प्लेन से उज्जैन गया था लेकिन वापसी में उसे सड़क मार्ग से लाने का फैसला किया गया। यूपी पुलिस करीब एक हफ्ते से विकास को ढूंढ रही थी। विकास की गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर ही वो मारा भी गया।

मिली जानकारी के अनुसार जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई तो विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!