कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या पर भड़कीं मायावती, बोलीं- दोषियों के खिलाफ सरकार करे कठोर कार्रवाई

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Jun, 2026 02:11 PM

mayawati enraged by the murder of kabaddi player anushka pal said the governme

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मेरठ जिले में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या पर दुख जताते हुये दोषियों के खिलाफ कड़ी कारर्वाई करने की मांग की है। मायावती ने सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी निवासी राष्ट्रीय...

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मेरठ जिले में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या पर दुख जताते हुये दोषियों के खिलाफ कड़ी कारर्वाई करने की मांग की है। मायावती ने सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी निवासी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल (17) की हत्या को 'अत्यंत दु:खद और चिंताजनक' बताया है। उन्होनें एक्स पर एक बयान जारी कर कहा है कि बदमाशों द्वारा की गई यह हत्या समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

फास्ट फूड विक्रेता गिरफ्तार 
मायावती ने जोर दिया कि त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।  गौरतलब है कि सोमवार को अनुष्का पाल की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक फास्ट फूड विक्रेता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर करीब डेढ़ माह बाद नाले से शव बरामद किया है। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। 

कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने सोमवार को बताया कि जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉडर् और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि अनुष्का की आखिरी गतिविधियां आरोपी श्याम धानक के साथ दर्ज हुई थीं। आरोपी मूल रूप से देहरादून का निवासी है और घटना के बाद चंडीगढ़ चला गया था। वहीं से पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

घटना से पहले दुकानदार से हुआ था विवाद 
पुलिस के अनुसार अनुष्का कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराये पर रहकर पढ़ाई और कबड्डी का अभ्यास कर रही थी। उसके आवास के निकट आरोपी की फास्ट फूड की दुकान थी जहां उसका कुछ पैसा बकाया था। 15 अप्रैल की रात दोनों के बीच रुपये को लेकर विवाद हुआ।

शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका 
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बाद में शव को बोरे में भरकर रोहटा रोड स्थित नाले में फेंक दिया गया और आरोपी फरार हो गया। दौराला क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी अनुष्का पाल राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी थीं। हाल ही में उसने एक प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि भी जीती थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!