BF के साथ लिव-इन में थी यह महिला, ऐसे हुआ दर्दनाक अंत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 01:12 PM

married woman living with boyfriend killed by another woman in noida

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना 39 निवासी महिला की एक अज्ञात महिला ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना 39 निवासी महिला की एक अज्ञात महिला ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार महिला तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गई। मृतक महिला का नाम कंचन बताया गया है।  

PunjabKesari

नोएडा के नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सेक्टर 107 के सलारपुर भंगेल इलाके में रहने वाली महिला कंचन एक माह पहले ही गांव से किराए का मकान लेकर रहने आई थी। महिला घर में ही थी, उसी समय बाइक सवार नकाबपोश महिला ने कंचन को गोलियों से भून दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का प्रेमी एक निजी संस्थान में कुक का काम करता है। बताया जाता है कि कंचन अपने पहले पति से अलग रह रही थी। पति को छोडऩे के बाद वह दिल्ली में अपने किसी प्रेमी के साथ रह रही थी। अभी एक महीने पहले वह सेक्टर-107 में रहने आई थी। वह जिस व्यक्ति के साथ रह रही थी, वह कंचन की जिंदगी में तीसरा व्यक्ति है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी महिला के साथ आया व्यक्ति कौन है और पुरुषों की लड़ाई में महिला को हत्या करने के लिए किसने प्रेरित किया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!