Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Jul, 2018 01:11 PM
बनारस से बलिया पद यात्रा करने पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा है कि महागठबंधन मजबूती से सामने आए तो पीएम मोदी बनारस से चुनाव हार सकते है। हमने लोकतंत्र में प्रधानमंत्री को चुनाव हारते देखा है।
बलिया(मुकेश मिश्र)-बनारस से बलिया पद यात्रा करने पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा है कि महागठबंधन मजबूती से सामने आए तो पीएम मोदी बनारस से चुनाव हार सकते है। हमने लोकतंत्र में प्रधानमंत्री को चुनाव हारते देखा है।
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने दावा किया है की यूपी में महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़े तो बनारस सीट से मोदी को हार का सामना करना पडेगा। शकील अहमद के बयान पर संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भाजपा की परम्परागत सीट हार गए हैं। आपातकाल के दौरान राजनारायण ने भी रायबरेली सीट से इंदिरा गांधी को हराया था। देश में प्रधानमंत्री चुनाव हार सकते हैं ये हमने लोक्तन्त्र में देखा है।
क्या 2019 में भी केजरीवाल, मोदी को वाराणसी सीट से चुनौती देंगे के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन राजनीति में कुछ भी हो सकता है। वहीं महागठबंधन में शामिल होने पर उन्हाेंने कहा कि अभी पार्टी ने कोई भी औपचारिक फैसला नहीं किया है।