Edited By ,Updated: 01 Mar, 2017 04:56 PM
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह विमान हादसे में बाल-बाल बच गए।
लखनऊ: लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह विमान हादसे में बाल-बाल बच गए। देवरिया जाने से पहले उनके विमान में अचानक आग लग गई। इस विमान में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भी मौजूद थे। बता दें कि सुनील सिंह देवरिया में आयोजित एक जनसभा के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान जैसे ही विमान को चालू किया गया अचानक उसमें आग लग गई।
इस दौरान जांच के लिए इंजीनियर बुलाए गए तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में विमान के फ्यूल बॉक्स में पत्थर पाए गए हैं। जैसे ही ये जानकारी इंजीनियरों ने दी वहां मौजूद नेताओं के होश उड़ गए। सुनील सिंह ने साजिश की बड़ी आशंका जताई है।