सहारनपुर हिंसा: ये कैसा योगी राज, खुद पिट रही है पुलिस

Edited By ,Updated: 11 May, 2017 03:43 PM

यूपी में जंगलराज समाप्त करने के दावे के साथ सत्ता पर काबिज हुई योगी सरकार में भी प्रदेश की कानून व्यवस्था में कुछ खास सुधार नहीं देखने को मिल रहा है।

सहारनपुर: यूपी में जंगलराज समाप्त करने के दावे के साथ सत्ता पर काबिज हुई योगी सरकार में भी प्रदेश की कानून व्यवस्था में कुछ खास सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। इसका एक सुबूत मंगलवार को हुई सहारनपुर हिंसा में दिखा। उपद्रवियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया और पुलिस थाने समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़कर पीटा। इस घटना के बाद से ही अब योगी सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। 

राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में अपराधों की झड़ी
राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपराधों की झड़ी लग गई है। आलम यह है कि सरेआम पुलिस और पुलिस अधिकारी पीटे जा रहे हैं। अखिलेश सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली योगी सरकार भी हिंसा और अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

सहारनपुर में पिछले 20 दिनों में तीन बार भड़की हिंसा
सहारनपुर में पिछले 20 दिनों में तीन बार भड़की हिंसा, चित्रकूट में पांच लोगों की हत्या, लखनऊ और वाराणसी में डकैती और डबल मर्डर यही इशारा कर रहे हैं कि बदमाशों और उपद्रवियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। मंगलवार को सहारनपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने जमकर आगजनी, पथराव और फायरिंग की। इतना ही नहीं भीड़ ने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़कर पीटा। इसमें एक सीओ और ट्रेनी आईपीएस अधिकारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उपद्रवियों ने की पुलिस की पिटाई 
सहारनपुर में भीड़ द्वारा पुलिस की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें भीड़ पुलिस वाले को जमकर धुनाई कर रही है। वहीं उसके अन्य साथी उसे बचाने की जगह वहां से भागकर अपनी जान बचा रहे हैं। सवाल यह है कि जिस राज्य में पुलिस वाले पीट रहे हों उस राज्य में आम जनता का इकबाल पुलिस पर कैसे बुलंद होगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!