'गोरखपुर का चिलुआताल बनेगा वाटर स्पोर्ट्स का नया केंद्र', CM Yogi बोले- पिछली सरकारों में होता था ताल-पोखरों पर कब्जा

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Jun, 2026 01:28 PM

gorakhpur s chilua tal to become a new hub for water sports

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि गोरखपुर जिले के चिलुआताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर पर्यावरण अनुकूल पर्यटन और जलक्रीडा के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''पिछली सरकारों में ताल-पोखरों पर कब्जा होता था।...

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि गोरखपुर जिले के चिलुआताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर पर्यावरण अनुकूल पर्यटन और जलक्रीडा के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''पिछली सरकारों में ताल-पोखरों पर कब्जा होता था। अपनी बपौती समझकर कुछ लोग इस पर हवेली बनवा लेते थे। जिन ताल-पोखरों पर कब्जा नहीं हो पाता था, वे गंदगी और अपराध के गढ़ बन जाते थे।'' 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, '' 'डबल इंजन' सरकार ताल-पोखरों पर कब्जा नहीं होने देती, बल्कि प्रकृति संरक्षण के दायित्वों का निर्वहन करती है। उन्हें बेहतरीन पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित कर समाज को प्राकृतिक वातावरण में आनंदित होने का मंच देती है।'' योगी मंगलवार शाम गोरखपुर के उत्तरी छोर पर स्थित प्राकृतिक झील चिलुआताल के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से किये गए सौंदर्यीकरण कार्य को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि अच्छी सरकारें, अच्छी चीजें लेकर आती हैं। योगी ने कहा कि चिलुआताल में कोल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से 'फ्लोटिंग सोलर प्लांट' लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे चिलुआताल में 20 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। पूरे शहर की बिजली आपूर्ति यहां से संभव हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा अभी तक गोरखपुर में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन का प्रमुख केंद्र रामगढ़ताल ही था, लेकिन उसमें नाले का पानी जाता था। रामगढ़ताल की सफाई कराई गई, ताल से गाद निकाली गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!